जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बहुप्रतीक्षित मुलाकात गुरुवार को नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्हैया को माकपा नेता डी राजा के साथ शाम छह बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में केजरीवाल से मुलाकात का समय मिला था। लेकिन ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण वह सचिवालय नहीं पहुंच सके। हालांकि डी राजा ने मुलाकात के बाद बताया कि कन्हैया केजरीवाल से मिलकर संघर्ष के दौर में मिले आप के समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते थे। भारी ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण कन्हैया सचिवालय नहीं पहुंच सके। इसके लिए राजा और केजरीवाल को आधे घंटे तक कन्हैया का इंतजार करना पड़ा। बाद में कन्हैया की टेलीफोन पर केजरीवाल से बात हुई। राजा ने बताया कि अब कन्हैया इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह केजरीवाल से मिलेंगे। ज्ञात हो कि कन्हैया द्वारा केजरीवाल से मिलने का समय मांगे जाने के बाद से ही मीडिया में उनके आप में शामिल होने की अटकलें लगना शुरू हो गया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।