भाजपा ने एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर आतंकवादी हाफिज सईद की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए उन्होंने मातृभूमि का अपमान करना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, ओवैसी और कुछ दूसरे नेता हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें सस्ती लोकप्रियता के लिए ये नहीं करना चाहिए। उनको मातभूमि का अपमान नहीं करना चाहिए। मोदी का विरोध करते हुए उन्होंने अब मां भारती का विरोध करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, यह वोटबैंक की राजनीति की पराकाष्ठा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।