दिल्ली में 1 अप्रैल से नहीं होगा बीएस-3 स्टैंडर्ड वाले दुपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन
(India)

दिल्ली में 1 अप्रैल से बीएस-3 स्टैंडर्ड वाले दुपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। दिल्ली सरकार के इस फैसले से शहर में बजाज वी15, सुजुकी एक्सेस और हयाते के अलावा रॉयल एनफील्ड की हिमालयन को नहीं खरीद सकेंगे। आपको बता दे के यह सभी दुपहिया वाहन बीते दो महीने के भीतर ही लांच हुए हैं। वहीं टू-व्हीलर कंपनियों के बिक्री पर संकट मंडराने लगा है। भारत में टू-व्हीलर के लिए बीएस-3 और पैसेंजर व्हीकल के लिए बीएस-3 और बीएस-4 नियम लागू हैं। 1 अप्रैल 2016 से सभी टू-व्हीलर मॉडल्स को बीएस-4 नियम मानना अनिवार्य होगा। वहीं मौजदा टू-व्हीलर मॉडल्स को 1 अप्रैल 2017 तक बीएस-4 में अपग्रेड करना जरूरी होगा। बीएस-3 टू-व्हीलर बीएस-4 के मुकाबले अधिक प्रदूषण फैलाते हैं, जिसके कारण दिल्ली सरकार ने रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ऑटो संगठन सियाम के मुताबिक बीएस-3 वाले पुराने मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन ना होने पर कंपनियों को नुकसान होगा। सियाम ने में बीएस-4 के नोटिफिकेशन आने तक इंडस्ट्री ने बीएस-3 मॉडल के रजिस्ट्रेशन की मांग की है। बीएस-3 मॉडल के रजिस्ट्रेशन की अर्जी दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग में दिसंबर से लंबित है। सरकार के इस फैसले से बजाज ऑटो, रॉयल एनफील्ड और सुजुकी को सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। गौरतलब है कि दिल्ली में टू-व्हीलर गाड़ियों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल दिल्ली में 3,78,862 टू-व्हीलर्स गाड़ियां बिकी थी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।