मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधते हुए कहा है कि वह दूसरों की जासूसी कराने के बजाए बेहतर तरीके से सरकार चलाने पर ध्यान दें। केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पर सीबीआई को हथियार बनाकर उनके बारे में सूचनाएं एकत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम को केन्द्रीय प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए जो कि राजग के नेतृत्व में बदहाली से त्रस्त है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई के अफसर दिल्ली सरकार के अधिकारियों से पूछताछ के नाम पर मेरी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। केजरीवाल ने मोदी से पूछा कि सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है, क्या वह बताएंगे कि आखिरकार वह क्या चाहते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।