‘गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर कर रहे हैं मोदी और अमित शाह’
(India)


उत्तराखंड सरकार में बढ़ते संकट के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने के लिए धन व सत्ता का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शनिवार को कांग्रेस ने कहा कि मोदी-शाह धन का लोभ देकर और राजनीतिक सत्ता का इस्तेमाल करके अन्य दलों की सरकारों को गिराने की साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रधान प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी इस देश में निर्वाचित सरकारों को जबरन हटाने के लिए बदनाम है। उनकी एक नापाक साजिश से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। अरुणाचल के बाद अब उत्तराखंड में भी भाजपा यह घिनौना खेल खेलने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में साम-दाम, दंड-भेद जैसे तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के बाद यह उत्तराखंड में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उत्तराखंड सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और अगर जरूरत पड़ी तो हरीश रावत सरकार विधानसभा के सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए तैयार है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।