दो दिवसीय भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया के लिए जारी रिपोर्ट करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हमने फैसला किया है कि राष्ट्रवाद से खिलवाड़ किसी कीमत पर हम नहीं होने देंगे। उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से देश में दिशाहीन सरकार थी अब जनता ने कुशल नेतृत्व वाली सरकार चुनी है। जेटली ने कहा, पहले सरकार बिना किसी दिशा के चल रही थी। इसी के विकल्प के तौर पर मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार आई है। इसका मूल मकसद गुड गवर्नेंस, वित्तीय प्रबंधन, विकास है। क्यों हमारी पार्टी के लिए राष्ट्रवाद जरूरी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो इसका हम पूर्ण समर्थन करते हैं लेकिन इसका अर्थ राष्ट्रवाद से खिलवाड़ नहीं है। देश तोड़ने की विचारधारा संविधान के खिलाफ है। राष्ट्रीय सुरक्षा के कई मसलों को हमने बड़ी ही सरलता से सुलझाया है। इसका उदाहरण नागालैंड का अकौर्ड, भारत बांग्लादेश सीमा विवाद, ओआरओपी समस्या है जो न जाने कब से चल रही थी। इसी दिशा में जो एजेंडा फॉर गवर्नेंस कश्मीर के लिए बना था हम आज भी उसी पर कायम हैं। कांग्रेस ने कहां देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया इसकी बात भी सामने आई। हमने सेना की जरूरत को पूरा किया, गरीबी उन्मूलन के विषय में बोलते हुए कहा कि हमने बजट में कई प्रावधान और योजनाएं शुरू की हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।