जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के सोमवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पिछले पांच दिनों में महबूबा की यह दूसरी दिल्ली यात्रा होगी। इस बीच, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा राज्य में शासन के एजेंडे पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बीच हुई वार्ता में गतिरोध दूर नहीं हो सका था। सरकार गठन पर गलतफहमियां दूर करने के लिए महबूबा अगले कुछ दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं। हालांकि बैठक की तारीख तय नहीं है, क्योंकि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद रहने के कारण पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जम्मू में फंसे हुए हैं। इस बीच भाजपा विधायक रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा पीडीपी की नई शर्तों के आधार पर सरकार नहीं बना सकती। जबकि पीडीपी का कहना है कि उसने कोई नई मांग नहीं की है लेकिन वह गठबंधन के उस एजेंडा (एजेंडा ऑफ अलायंस) के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा का आश्वासन चाहती है, जो दोनों दलों के बीच पिछले साल तय हुआ था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।