केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। मोदी गरीबों के मसीहा हैं। नायडू ने कहा कि आज हर कहीं भारत की पहचान और उसका सम्मान मोदी की वजह से है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा, मोदी भारत को भगवान की देन हैं। वह गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में विरासत में चुनौतियां मिली थीं। वह इन सभी को हटा रहे हैं। नायडू ने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मोदी की वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है। गृह मंत्री का इनकाररू गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नायडू के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने वेंकैयाजी को ऐसा कहते नहीं सुना। उन्होंने इस पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया कि क्या वह खुद और उनकी पार्टी का यह मानना है कि मोदी देश को भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक हो गए हैं और वह भारत को एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने में लगे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।