नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 50 गोपनीय फाइलों की दूसरी किश्त मंगलवार को जारी की जाएगी। ऑनलाइन उपलब्ध होने वाली 1956 से 2009 तक की फाइलों में 10-10 फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और गृह मंत्रालय की हैं जबकि 30 फाइलें विदेश मंत्रालय से जुड़ी हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, बोस से जुड़ी 50 गोपनीय फाइलों का दूसरा भाग मंगलवार को संस्कृति मंत्री महेश शर्मा वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर जारी करेंगे। इसमें कहा गया है, इन फाइलों तक जनता की पहुंच की मांग को पूरा किया जाएगा और विद्वानों को स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता पर शोध करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को नेताजी की 119 वीं जयंती पर सौ गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।