पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 50 गोपनीय फाइलों की दूसरी किश्त जारी कर दी। ऑनलाइन उपलब्ध इन 1956 से 2009 तक की फाइलों में 10-10 फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय की हैं जबकि 30 फाइलें विदेश मंत्रालय से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, नेताजी पर गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने का अपना वादा पूरा करते हुए हम आज 50 गोपनीय फाइलों का सेट जारी कर रहे हैं। ये फाइलें वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले यह फाइलें जारी करने के पीछे राजनीतिक उद्देश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका राजनीति से कुछ लेना देना नहीं है। सरकार ने नेताजी पर 25 गोपनीय फाइलें जारी करने के बारे में बहुत पहले ही ऐलान कर दिया था, जब चुनाव की तारीखें घोषित भी नहीं हुई थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।