भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा की सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली विधानसभा की आचरण समिति ने विधायक की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की है। समिति को विधानसभा हंगामें तोड़फोड़ और टिप्पणियों के मामले की जांच सौंपी गई थी। इस जांच में आरचण समिति ने व्यवहार को ठीक नहीं पाया है और विधायक की सदस्यता खत्म क रने की सिफारिश की गई है। बुधवार को विधानसभा के पटल पर आचरण समिति की रिपोर्ट पेश की गई। भाजपा ने इस रिपोर्ट को आप पार्टी विधायकों का एकतरफा फैसला करार दिया है और मामले को अदालत में चुनौती देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट बताया गया है कि विधायक के व्यवहार को लेकर समिति की 10 बैठकें हुई थी और इस जांच प्रक्रिया में 90 दिन का समय लगा। सातवीं बैठक में विधायक से लिखिततौर साक्ष्य लाने का आग्रह किया गया था। इसके लिए विधायक को सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी और उनके बचाव के लिए उन्हें अवसर दिए गए थे। पांचवी ही बैठक में उन्होंने साफ कर दिया था कि वे किसी विकल्प का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं। समिति ने कहा है कि विधायक ने महिला सदस्य व विधानसभा को भी नीचा दिखाया है। इस प्रकार का आचरण अत्यंत अशोभनीय है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।