विधानसभा मे गुरुवार को भाजपा विधायक ओपी शर्मा की सदस्यता पर मंडरा रहा खतरा नाटकीय घटनाक्रम के बाद टल गया। आप विधायक अलका लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आचरण समिति द्वारा दोषी ठहराए गए शर्मा को दो सत्र के लिए सदन से बाहर रखने की सजा तक सीमित कर दिया गया। ज्ञात हो कि विधायक एनडी शर्मा की अध्यक्षता वाली आचरण समिति ने शर्मा द्वारा लांबा से माफी नहीं मांगने और बार बार सदन में अचरण संहिता का उल्लंघन करने का दोषी ठहराते हुए उनकी सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की थी सदन पटल पर बुधवार को पेश की गई समिति की रिपोर्ट पर चर्चा कराए बिना शर्मा की सदस्यता खत्म करने के आप विधायक भावना गौड़ के प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जबरदस्त विरोध किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।