राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अलग अलग जगहों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से पहले राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाये रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 51 फीसदी दर्ज किया गया। मंगलवार का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। कल का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।