पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति लचर है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश के लोगों से किए गए अपने वादे पूरे करने में बुरी तरह नाकाम रही है। राज्यसभा में 10 साल तक असम की नुमाइंदगी करने वाले मनमोहन ने यहां कांग्रेस की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के मुद्दे पर मोदी सरकार की नीति लचर है। पाकिस्तानी आतंकवादियों का सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही आना जारी नहीं है, बल्कि वे पंजाब एवं अन्य पड़ोसी राज्यों में भी आ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हुआ हालिया हमला हमारी कमजोरी का सबसे ताजा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर, पिछले दो साल से कषि क्षेत्र का विकास थमा पड़ा है जिससे भारतीय किसानों को बड़े पैमाने पर संकट का सामना करना पड़ रहा है । मोदी पर हमला जारी रखते हुए मनमोहन ने कहा कि उनके विदेश दौरों को बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाया जा रहा है, लेकिन हर कोई जानता है कि इनसे अब तक हासिल कुछ नहीं हुआ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।