दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कोलकाता फ्लाईओवर हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को कोसने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल भाषा पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने पूर्व में मोदी के बारे में की गई अपनी टिप्पणी और इस सप्ताह दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा के बयान का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा, श्दिसंबर में मेरे बयान और इस सप्ताह कपिल के बयान पर सवाल उठाने वाले पत्रकार प्रधानमंत्री की कल की भाषा पर चुप हैं।श् मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनाव रैली में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता फ्लाईओवर हादसे में मारे गए लोगों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह हादसा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्य को बचाने के लिए लोगों को श्विधाता का संदेशश् है। प्रधानमंत्री ने टीएमसी की फुल फॉर्म श्टेरर, मौत व करप्शनश् बताई। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में पत्रकारों से सवाल किया, श्क्या यह किसी प्रधानमंत्री के लिए एक अच्छी भाषा है?श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।