यूपी चुनाव में 265 प्लस का लक्ष्य-मौर्य
(India)

पहली बार लोकसभा में पहुंचे केशव मौर्य पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े सूबे में दांव लगाया है। संघ और विश्व हिंदू परिषद् से जुड़े रहे मौर्य की पहचान हिन्दूवादी ब्रिगेड के नेता के रूप में रही है। उनका दावा है कि उनकी अगुवाई में पार्टी 265 प्लस का लक्ष्य हासिल करेगी। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है। नेतृत्व ने हम जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा किया है। हम 265 प्लस का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 265 विधायक जीतकर पहुंचेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।