अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंका
(India) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा। सम विषम नंबर नियम की कार्ययोजना का खुलासा करने के लिए शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक युवक ने केजरीवाल पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जूता फेंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। हालांकि जूता केजरीवाल को नहीं लगा लेकिन इससे उपजे हंगामे के कारण संवाददाता सम्मेलन कुछ देर के लिए बाधित जरूर रहा। घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर युवक को कॉंफ्रेंस रूम से बाहर कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह आम आदमी सेना का कार्यकर्ता भी है। यह वही संगठन है जो आम आदमी पार्टी के गठन के विरोध में खड़ा किया गया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।