मंगलवार को आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल एलजी से मिलने राजभवन पहुंचा था। सभी विधायकों ने एलजी के बयान की सराहना की है। बता दें कि नजीब जंग ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि भारत माता की जय पर जानबूझ कर विवाद खड़ा किया गया है। लोगों को यह नारा लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान का स्वागत करते हुए पांडे ने कहा, भले ही उनकी पार्टी और एलजी के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं, लेकिन पार्टी उनके इस बयान की खुले दिल से प्रशंसा करती है। भाजपा और आरएसएस के लोग समाज में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। ऐसे में जंग का यह बयान भाजपा के लिए एक सबक है। उन्हें सोचना चाहिए कि संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति उनके कारनामों की किस तरह आलोचना कर रहा है। आप संयोजक ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, वे खुले आम धमकी देकर लोगों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते हैं। उपराज्यपाल का ताजा साक्षात्कार भाजपा और आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति पर हमला है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।