दिल्ली के लिए अब तक समर एक्शन प्लान नहीं बना है। लेकिन सरकार को लातूर के जल संकट की चिंता है। केंद्र सरकार रेल गाड़ी से लोगों के लिए पानी की आपूर्ति करती है। लेकिन दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में भी ओछी राजनीति की है। यह आरोप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने लगाया है। इस राजनीति की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली की समस्या को छोड़कर देश विदेश के किसी भी मुद्दे पर राजनीति कर सकते हैं। लातूर की चिंता करने से बेहतर यह होगा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के समर एक्शन प्लान की चिंता करे। उन्होंने कहा कि गर्मियों में लगभग जरूरत से 30 प्रतिशत कम पानी उपलब्ध है। उसके बावजूद पंजाब में आप आदमी पार्टी की राजनीति चमकाने के लिए हरियाणा को मिलने वाले पानी में कटौती करने का भी समर्थन कर रहे हैं। इस वजह से दिल्ली सरकार को बिजली व पानी का समर एक्शन प्लान बनाने की फुर्सत नहीं मिली है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।