दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ कैंपस में बुधवार को डॉ. बीआर अंबेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर जातिवाद के खिलाफ वाम छात्र संगठनों ने प्रतिकात्मक रूप से मनुस्मृति जलाई। इसके अलावा इन छात्रों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के स्कॉलर को न्याय दिलाने की भी मांग की। इस दौरान डीयू आइसा के अमन नवाज ने कहा कि विश्वविद्यालयों में दलित छात्रों के साथ दुर्व्यवहार लगातार जारी है। हम इसे रोकने के लिए सरकार से रोहित कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा इससे विश्वविद्यालयों में दलित विद्यार्थियों के खिलाफ दुर्व्यहार पर रोक लगेगी। इस दौरान वहां पहुंचे छात्रों ने जातिवाद और मनुवाद के खिलाफ नारे लगाए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।