दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार घोषित
(India)
भाजपा ने अगले महीने होने वाले दिल्ली के 13 वार्डों के उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है जिनमें तीन पूर्व विधायक भी हैं। पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल वजीरपुर और पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी क्षिलमिल वार्डों से भाजपा के प्रत्याशी होंगे। साल 2013 में आप के टिकट पर लक्ष्मी नगर से विधायक चुने गये और बाद में भाजपा में आ गये विनोद कुमार बिन्नी को खिचड़ीपुर वार्ड से पार्टी का उम्मीवार बनाया गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने 13 वार्डों के लिए सूची जारी की जिनमें कमरददीन नगर से अनिल सिन्हा, शालीमार बाग उत्तर से भूपेंद्र मोहन भंडारी, बल्लीमारान से नितिन तिवारी, नवादा से कष्णा गहलोत, विकास नगर से सुनील जिंदल, मटियाला से अशोक शर्मा, नानकपुरा से नितिन शर्मा, मुनिरका से श्रीमती सुदेश टोकस, भाटी से ईश्वर सिंह प्रधान और तेहखंड से सुनील बिधूड़ी हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पहले ही उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुके हैं। जिन 13 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें सात दक्षिण दिल्ली नगर निगम, चार उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दो वार्ड पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।