किसानों के हितों का सपा सरकार ने पूरा ध्यान रखा है। भरपूर बिजली और पानी मिलेगा। सरकार के पास संसाधनों को कमी नहीं। न ही इसके लिए प्रदेश सरकार को किसी का मुंह तांकने की जरूरत है। बिजली के मामले में सपा सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। प्रदेश के किसानों के लिए जो भी संभव होगा करेगी। यह बातें रविवार को पंच सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहीं। प्रसिद्ध श्रीदेवा मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादम्बरी मंच से बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश का बहुत विकास हुआ है। उन्होने कहा, सपा सरकार ने जनता का भरोसा जीत लिया है। उनके दिलों में घर कर लिया है। इस बार विधानसभा चुनाव में फिर से सपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अखतर, सांसद तेजप्रताप ने आदि ने भाग लिया। पंच सम्मेलन के संयोजक सदर विधायक राजकुमार यादव ने सपा मुखिया का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले भर से आए ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि ने भाग लिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।