दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से विवाद से जुड़े दीवानी मानहानि के मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य आप नेताओं पर मामले की सुनवाई लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार को हाईकोर्ट में कहा कि केजरीवाल व अन्य आप नेता इस मामले की सुनवाई में देरी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जस्टिस विपिन सांघी के समक्ष समक्ष मामले की सुनवाई शुरू होते ही केजरीवाल व अन्य आप नेताओं की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने कहा कि वह मामले में जेटली की तरफ से दाखिल जवाब में लगाए गए नए आरोपों के खिलाफ याचिका दाखिल करना चाहते हैं। साथ ही अधिवक्ता ने हाईकोर्ट ने याचिका दाखिल करने के लिए वक्त देने की मांग करते हुए कहा कि ये उनका अधिकार है। केंद्रीय मंत्री जेटली की ओर से पेश अधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुआ कहा कि आज मामले में किन-किन पहलुओं पर सुनवाई की जाए, इसकी लिए तारीख मुकर्रर की गई है। अधिवक्ता ने कहा कि केजरवाल व अन्य आप नेता मामले की सुनवाई में देरी कर रहें है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 29 अप्रैल तय कर दी। इससे पहले केजरीवाल व अन्य आप नेताओं ने साक्ष्य के तौर पर जेटली की ओर से पेश फोटोकॉपी की स्वीकार्यता पर आपत्ति जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत जेटली ने अपने अपने साक्ष्यों के समर्थन में न तो धारा 65बी के तहत प्रमाण पत्र दिया और न ही कोई हलफनामा दायर किया है। मानहानि का मामला डीडीसीए में कथित तौर पर वित्तीय अनियमितत के विवाद से जुड़ा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।