तृप्ति देसाई को जान से मारने की धमकी
(India)

धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली और भूमाता बिग्रेड की प्रमुख तृप्ति देसाई 28 अप्रैल को मुंबई के हाजी अली दरगाह में माथा टेकने जाएंगी। उनके इस एलान के बाद शिवसेना नेता हाजी अराफात ने उनको ऐसा करने पर मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं। उनको अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले देसाई शनि शिंगणापुर, कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर और नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। गौरतलब है कि 20 अधिक सामाजिक संगठनों ने बुधवार को श्हाजी अली सबके लिएश् अभियान की घोषणा की थी। अरब सागर में स्थित हाजी अली दरगाह में महिलओं का प्रवेश निषेध है। हर दिन सैकड़ों लोग दरगाह में जाते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।