लालू प्रसाद देश के बड़े नेता-तेजस्वी यादव
(India)

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद देश के बड़े नेता हैं इसलिए उन्हें किसी को भी सलाह देने और गाइड करने का अधिकार है..डिप्टी सीएम ने यह टिप्पणी करते हुए राजद सुप्रीमो की सलाह पर गौर करने की भी जरुरत बताई..गौरतलब है कि नीतीश मंत्रीमंडल में शामिल राजद के मंत्रियों की राजद सुप्रीमो ने बैठक बुलाई थी..जिसमें उन्होंने नीतीश के सात निश्चयों में परिवर्तन की आवश्यकता होने बात कही..माना जा रहा है कि इस संदर्भ में वो जल्दी राजद के मंत्रियों से विमर्श करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।