बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सुशील कुमार मोदी ने एक साथ नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब नेता प्रतिपक्ष ने कहा की प्रदेश में अभी तक जहां आगजनी से पचास से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है.वही कई गाव आगजनी में पूरी तरह स्वाहा हो चुके है.ऐसे में राजद सुप्रीमो जहा सभी गावों में कुआं खुदवाने की बात कह रहे है.तो दूसरी ओर सीएम बिहार के सभी गावों में नल से पानी देने की बात कह रहे है.दोनों की बात पुरानी कहावत आग लगने पर कुआं खुदवाने जैसी ही है.दोनों ही लोग प्रदेश की जनता की आँखों में धुल झोकने का काम कर रहे है.।।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।