भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने समाज में महिलाओं की बराबर भागीदारी को लेकर नया मोर्चा खोल दिया है. तृप्ति ने आरएसएस में महिलाओं को बराबरी का अवसर देने की मांग को लेकर आएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है. साथ ही आज तृप्ति देसाई हाजी अली भी जाएंगी........तृप्ति देसाई ने खत में मोहन भागवत से मिलने का वक्त मांगा है और महिलाओं को बराबर अधिकार देने की मांग की है. वहीं दूसरी ओर शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की कामयाबी के बाद तृप्ति देसाई आज मुंबई के हाजी अली दरगाह का रूख करनेवाली हैं....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।