इस गर्मी को जेल में सहन नहीं कर पाएंगे सुब्रत राॅय!
(India)
सुब्रत रॉय मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को जेल से छोडने के लिए तैयार है, लेकिन पहले सेबी बताए कि वह सहारा की संपत्ति बेचकर जरूरी रकम वसूल लेगा या नहीं। सुप्रीम कोर्ट में सहारा की ओर से कहा गया कि जेल में सुब्रत रॉय की तबीयत लगातार बिगड़ रही है और वह इस गर्मी को जेल में सहन नहीं कर पाएंगे। इस पर कोर्ट ने सहारा को दो हफ्ते के अंदर अपने एसेट्स का पूरा ब्योरा सेबी को देने को कहा है। हम आपको बता दे कि सु्रब्रत राय 4 मार्च, 2014 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुब्रत के साथ सहारा कंपनियों के दो डायरेक्टर रवि शंकर दुबे और अशोक राय चैधरी भी जेल में बंद हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।