प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार
(India) सत्ता में दो साल पूरे करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। शनिवार को सामने आए एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, मोदी के कामकाज को 62 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। साथ ही करीब 70 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि मोदी दूसरी बार भी प्रधानमंत्री बनें। हालांकि सरकार की बात करें तो करीब 49 प्रतिशत ने कहा कि वह अपने जीवनस्तर में कोई बदलाव महसूस नहीं करते। जबकि 15 प्रतिशत को लगता है कि हालात और खराब हो गए हैं। मीडिया अध्ययन केंद्र के इस सर्वेक्षण में 43 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं से गरीब जनता को लाभ नहीं हो रहा। पंद्रह राज्यों के शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 4000 प्रतिभागियों के बीच सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण में 33 फीसदी से कम प्रतिभागियों को लगता है कि प्रधानमंत्री ने वादे पूरे किए हैं, वहीं 48 फीसदी मानते हैं कि वादे आंशिक रूप से पूरे किए गए हैं। सर्वेक्षण के नतीजे घोषित करते हुए लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत छवि उजली बनी हुई और बड़ी संख्या में लोग उनके कामकाज को पसंद कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।