केरल में राजनाथ ने की भाजपा को वोट देने की अपील
(India)


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में कांग्रेस तथा माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की समझौते वाली राजनीति को खत्म करने के लिए राज्य के लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की अपील की है। सिंह ने कल शाम यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) लोगों की सेवा करना चाहती है तथा उन्हें सम्मान देना चाहती है। उन्होंने कहा,‘‘सुशासन तथा विकास देने के मामले में हमारी सरकार का विश्वसनीय रिकॉर्ड रहा है। मैं केरल के लोगों से अपील करता हूं कि इस बार विकास की राजनीति के लिए मतदान करें। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) तथा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने केरल के लोगों को फुटबॉल की तरह इस्तेमाल किया तथा राजनीतिक लाभ और राजनीतिक शक्ति हासिल करने के लिए उन्हें ठोकर मारते रहे हैं।ष्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।