दिल्ली सरकार ने 400 करोड़ के टैंकर घोटाले को दबाया-भाजपा
(India)
400 करोड़ के टैंकर घोटाले को दिल्ली सरकार ने दबा दिया है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुए इन घोटालों पर सरकार की चुप्पी पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। भाजपा का आरोप है कि जानबूझ कर इस मामले को दबाया जा है और वर्तमान जल बोर्ड अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने 20 अगस्त 2015 को यह मामला उजागर किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा इस पत्र के आधार पर उपराज्यपाल से भी शिकायत की जाएगी और जांच कराने की मांग की जाएगी। इसके विरोध में भाजपा ने दिल्ली में 12 जगहों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल बोर्ड मुख्यालय के बाद इस फर्जीवाड़े के विरोध में भाजपा ने दिल्ली भर में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस मामले में सरकार के लापरवाह रवैये के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला भी फूंका। भाजपा का कहना है कि इस घोटाले में लिप्त लोगों के मामले में दिल्ली सरकार चुप क्यों है। इसके पीछे दिल्ली सरकार ने कौन सी डील हुई है और 400 करोड़ रुपये का हिस्सा किसे भेजा गया है। इस वजह से ही दिल्ली सरकार जांच रिपोर्ट के बाद भी इस में शामिल अभियुक्तों पर कार्यवाही नहीं कर रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।