उत्तराखंड मामले पर बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जो बुरा करना था, उन्होंने किया। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। लोकतंत्र की जीत हुई। राहुल ने कहा, मोदी जी शायद इससे सीख लेंगे। इस देश के लोग लोकतंत्र की हत्या होते नहीं देखेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा, उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा, हरीश रावत की कांग्रेस सरकार को 61 योग्य विधायकों में से 33 वोट मिले जबकि भाजपा के पास सिर्फ 28 वोट ही थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।