दिल्ली में मंगलवार इस वर्ष का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा
(India)
राजधानी दिल्ली में मंगलवार इस वर्ष का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दूसरा सबसे गर्म दिन सोमवार को था। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले पांच वर्षों में 17 मई को इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। हवा में आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत रहा। सोमवार को हवा में आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया था। आर्द्रता में कमी के चलते दिल्ली में बेहद गर्म हवाएं दर्ज की गईं। पालम में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी यहां अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा में धूल की वजह से धुंध दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक बीपी यादव ने बताया कि बुधवार को दिल्ली, हरियाणा, चंड़ीगढ़ , पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश व कई अन्य इलकों में लू चलने की संभावना है। यह स्थिति अगले दो से तीन दिन जारी रह सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।