तेज गर्मी से राजधानी समेत नॉर्थ-वेस्टर्न स्टेट बेहाल हैं। बुधवार को दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पालम इलाके में टेम्परेचर 46.4 डिग्री तक चला गया। गुजरात के कांडला समेत कुछ शहरों में 48-49 डिग्री पर रहा। अहमदाबाद में 46.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वेस्ट राजस्थान में बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर फलौदी में पारा 50.5 डिग्री दर्ज किया गया। चुरू में 49.1 और झालावाड़ में 49 डिग्री टेम्परेचर रहा। एमपी में बुरहानपुर सबसे गर्म 48.2 डिग्री रहा। इस बीच, वेदर डिपार्टमेंट ने दिल्ली समेत 8 राज्यों में गर्मी के कारण अलर्ट जारी कर दिया है। 33 शहरों में पारा 46 डिग्री के पार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।