आज अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगीे मायावती
(India)
उत्तर प्रदेश के मिशन 2017 की समीक्षा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश के विधायकों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा होनी है. दिल्ली में आज होने वाली बसपा की बैठक में मायावती ने पार्टी के विधायकों के साथ-साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को भी बुलाया है. मायावती इस बैठक में संगठन पर भी चर्चा करेंगी. दिल्ली में राज्यवार समीक्षा कर रही बसपा सुप्रीमो राज्यसभा व विधान परिषद के चुनाव पर विधायकों के साथ बातचीत करेंगी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।