अभी दो दिन पहले गुरुवार को ही बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिल्कुल भी आराम के मूड में नहीं हैं। चार-पांच दिन बाद उनकी सरकार को दो साल पूरे होने जा रहे हैं और पीएम मोदी ने पार्टी के कायापलट या यूं कहें पार्टी में उलटफेर के लिए विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इस जांच और मरम्मत कार्य के रडार पर उनके मंत्रिमंडल से लेकर बीजेपी संगठन और राज्यों के राज्यपाल तक शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ दो घंटे से ज्यादा देर तक मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने एक ऐसी टीम बनाने पर विचार-विमर्श शुरू किया जो 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करे और पार्टी का नेतृत्व भी करे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।