पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि पर आज देश उन्हें याद किया जा रहा है. कांग्रेस उनकी पुण्यतिथि मनाने के लिए सुबह से ही तैयारी कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनके वीरभूमि पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसकी शुरुआत शीला दीक्षित करेंगी. इस कार्यक्रम में राजीव गांधी के बलिदान और विजन के जरिए सीधे मोदी सरकार को निशाने पर रखा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।