पीएम मोदी की सराहनपुर में रैली आज
(India)
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता में आए दो साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन से सरकार अपनी उपलब्धियां को लोगों तक ले जाने के लिए कई बड़ी रैलियों और कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। पीएम मोदी की सराहनपुर रैली से इन कार्यक्रमों के सिलसिले की शुरूआत होगी। साथ ही वो इस रैली से यूपी के मिशन 2017 का आगाज भी करने जा रहे है। इस रैली के लिए सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से लेकर रैली स्थल को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। शहर से छह किलोमीटर दूर दिल्ली रोड पर बसे गांव चुनहैटी की सैकड़ों बीघा जमीन पर बनाए गए मैदान पर पीएम मोदी गुरुवार शाम पांच बजे रैली को संबोधित करेंगे। 26 मई मोदी के लिए विशेष महत्व रखती है। दो साल पहले इसी तारीख को उन्होंने पीएम पद की शपथ ली थी। दो साल पूरा होने पर इसी तिथि से वे यूपी के संग्राम की शुरुआत भी करेंगे। मोदी अपनी सरकार के दो साल के कामों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। विपक्षी दलों खासकर सपा को भी मोदी के भाषण का इंतजार है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।