दिल्ली में बिजली-पानी के मुद्दे पर राजनीति तेज
(India)
कांग्रेस के 28 मई को दिल्ली में बिजली-पानी के मुद्दे पर होने वाले मशाल जुलूस को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बिजली-पानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के इस कदम पर आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आप पार्टी नेता दिलीप पांडे ने पत्र में लिखा कि गांधी 28 मई को दिल्ली में बिजली-पानी के मुद्दे पर एक मशाल जुलूस निकालेंगे। राहुल गांधी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, वे इस मुद्दे पर अगर कांग्रेस शासित राज्यों पर थोड़ा सा ध्यान देते तो बेहतर होता। एक प्रेसवार्ता में पांडे ने बताया कि आप गांधी का दिल्ली की राजनीति में लौटने पर स्वागत करती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष को भाजपा की कमियां दिखाई नहीं पड़ती। जो काम उन्हें करना चाहिए, वह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। केजरीवाल भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खुल कर विरोध कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी से वह काम भी नहीं हो पा रहा है। पांडे ने कहा, वे मशाल जुलूस के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात करने का प्रयास करेंगे। उन्हें बताएंगे कि दिल्ली में बिजली को लेकर जितने घोटाले हुए हैं, वे सभी कांग्रेस सरकार के दौरान हुए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।