बिजली-पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस आज प्रस्तावित मशाल रैली निकालेगी। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। ये मार्च शाम 6ः30 राजघाट से शुरु दिल्ली सचिवालय तक होगा। इसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी करेंगे। बता दे कि दिल्ली पिछले कई दिनों से भीषण बिजली संकट का सामना कर रही है। साल 2002 में दिल्ली में बिजली वितरण के निजीकरण के बाद से पिछले सप्ताह दिल्ली में बिजली की मांग सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। पिछले साल जून में बिजली की मांग 5,846 मेगावॉट तक पहुंच गई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।