मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल-चिदंबरम
(India)

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर रोजगार, औद्योगिक, कृषि एवं आर्थिक विकास समेत सभी मोर्चों पर असफल रहने का आरोप लगाया है। पार्टी ने शनिवार को कहा कि दो साल के दौरान जन सामान्य ही नहीं, बल्कि एनडीए के सहयोगी दल भी सरकार से खुश नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यलय में सरकार की नाकामियां बताने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा, वित्तीय घाटे, कोयला एवं उर्वरक उत्पादन में सुधार के सरकार के प्रयास सकारात्मक हैं। लेकिन अन्य सभी मोर्चों पर वह असफल साबित हुई है। औद्योगिक, कृषि, रोजगार, वार्षिक विकास दर आदि के स्तर पर दो साल के दौरान नकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। चिदंबरम ने कहा, सरकार ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस मोर्चे पर वह पूरी तरह विफल रही है। पढ़ाई पूरी करने के बाद लाखों युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। कृषि क्षेत्र में भी सरकार का रिकार्ड निराशाजनक है। वर्ष 2013-14 के दौरान कृषि विकास दर नकारात्मक थी और अब उसमें मामूली सुधार हुआ है। सरकार सूखे से निपटने में असफल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान बेहाल है। उनके समक्ष जीवन का संकट खड़ा हो गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।