कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी पुद्दुचेरी के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी पर्यवेक्षक शीला दीक्षित ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी कि नारायणसामी सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए। दीक्षित ने बताया कि उन्होंने सभी विधायकों से अलग अलग चर्चा की और इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।