कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत के अपने मिशन को पूरा करने के लिए मोदी सरकार गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगा रही है। दामाद राबर्ट वाड्रा पर लंदन में बेनामी संपत्ति के सामने आए आरोपों से नाराज सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों को सूखे से बचाने और युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने के बजाय कांग्रेस और गांधी परिवार को बदनाम करने के मिशन में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरोपों की जांच क्यों नहीं कराती। बिना भेदभाव के आरोपों की जांच हो जाए तो सच सामने आ जाएगा। मोदी सरकार द्वारा गंगाजल बेचे जाने के फैसले से जुड़े सवाल को वह टाल गईं। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंची सोनिया गांधी का विशेष विमान सुबह दस बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां से वह सीधे डलमऊ गईं और डलमऊ नगर पंचायत भवन में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकर्पण किया। इसके बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में सोनिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रायबरेली में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के साथ पक्षपात किया जा रहा है। कई योजनाएं धन के अभाव में लंबित पड़ी हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।