हर महीने यूपी में होगी पीएम मोदी की सभा
(India)
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही यूपी का विधानसभा चुनाव लडऩे की रणनीति बनाई है. पार्टी ये भी चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव तक हर महीने यूपी में किसी कार्यक्रम या रैली में हिस्सा लें. पिछले एक साल में पीएम दस से भी अधिक बार यूपी में किसी न किसी कार्यक्रम या रैली में हिस्सा लेने गए हैं. इस महीने 12 और 13 जून को इलाहाबाद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भी इसी मिशन यूपी का हिस्सा है. बीजेपी नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री 13 जून को इलाहाबाद में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. संभावना है कि पीएम अगले महीने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस का दौरा करें.लोकसभा चुनाव की तरह ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद बूथ लेवल पर सक्रिय करीब सवा लाख पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करेंगे. इसके अलावा शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हर महीने कई कार्यक्रमों और रैलियों में अलग-अलग हिस्सा भी लेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।