महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती आज
(India)
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती आज उदयपुर में बडे ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर में विभिन्न जगहों पर अलग अलग संस्थाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अवसर पर सबसे पहले मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर पुष्पाजंलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर राजपूत समाज के साथ साथ अन्य समाजों के संगठनों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उनकों याद किया। इसके बाद मोती मगरी से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस विशाल शोभा यात्रा में प्रदेश के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया महापौर चंद्र सिंह कोठारी सहित हजारों लोग शामिल हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।