दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप का कहर जारी रहेगा और अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी झेलनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को पारा 43 के पार पहुंच गया ,जिससे सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान रहे। पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।