आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मथुरा कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसके लिए आप नेता ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र भी लिखा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में आप नेता ने कहा, मथुरा कांड उत्तरप्रदेश सरकार की असफलता का नतीजा है। सरकार की मदद के बिना कोई व्यक्ति किस तरह से लंबे समय तक मथुरा के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमा सकता है। वहां पर अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आप नेता ने कहा कि मथुरा में जिस तरह से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद मिला है, उसे देखते हुए इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।