उमा भारती ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना लगभग तैयार है, लेकिन इस समिति द्वारा पर्यावरणीय मंजूरी न देकर देरी की हुई है। इसके लिये उन्होंने चेताया कि यदि बुंदेलखंड के लोगों की खुशहाली लाने वाली इस परियोजना में आगे विलंब किया गया तो वह जनता को साथ लेकर अनशन पर बैठ जाएंगी। समिति द्वारा इस परियोजना को मंजूरी को लटकाने को एक राष्ट्रीय अपराध करार दिया है और कहा कि क्षेत्र की जनता इस परियोजना को शुरू होने का इंतजार कर रही है, लेकिन इस समिति में शामिल पर्यावरणविद्, विशेषज्ञ और कुछ पूर्व नौकरशाह क्षेत्र की जनता की खुशहाली पर कुंडली मारकर बैठे है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।