दिल्ली: केजरीवाल के घर के बाहर पार्षदों ने किया प्रदर्शन,  CM के लिए भेजी चूड़ि‍यां
(India) दिल्ली में बुधवार सुबह बीजेपी ने सीएम केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया. तीनों नगर निगमों के मेयर और तमाम पार्षद बैनर-पोस्टर के साथ सीएम केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करने लगे. बीजेपी ने ये प्रदर्शन फंड जारी करने और निगम में दखल नहीं देने की मांग को लेकर किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक भी हुई. बाद में कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
बीजेपी की मांग है कि दिल्ली सरकार एमसीडी में चौथे वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करे और निगम के कामों में दखल देना बंद करे.बीजेपी का आरोप है की दिल्ली सरकार एमसीडी के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, साथ ही काम न करने का झूठा आरोप लगा रही है. सीएम द्वारा पार्षदों को मिलने का समय नहीं देने पर बीजेपी की महिला पार्षदों ने सुरक्षा गार्ड्स को चूड़ियां थमाईं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।