राजनाथ सिंह होंगे यूपी में भाजपा का सीएम चेहरा
(India)
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेलने का संकेत दिया है....पार्टी यूपी में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर राजनाथ सिंह को आगे करने की तैयारी में है....बीजेपी को उम्मीद है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती को कड़ी टक्कर देने की क्षमता मौजूदा गृह मंत्री राजनाथ सिंह में हैं....दरअसल राजनाथ की बेदाग छवि और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें यूपी चुनाव में सबसे बड़े चेहरे के तौर पर इस्तेमाल करने का मन बना रही है. इसके लिए पार्टी की ओर से राजनाथ सिंह को प्रचार समिति की कमान सौंपी जा सकती है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।